Insomnia अंग्रेजी में अनिद्रा को इंसोमनिया कहते हैं। इस स्थिति में व्यक्ति को रात में नींद नहीं आती है। अनिद्रा दो प्रकार के होते हैं। पहली अवस्था एक्यूट इंसोमनिया है। इसमें व्यक्ति को कुछ दिनों के लिए नींद नहीं आती है। वहीं दूसरी अवस्था क्रॉनिक इंसोमनिया है।

 Insomnia: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि उन्हें रात में नींद नहीं आती है। सारी रात उन्हें जागना पड़ता है। यह सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। इनमें प्रमुख कारण तनाव है। लंबे समय तक नींद न आने की समस्या से मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। खासकर, मानसिक सेहत पर इसका अधिक प्रभाव देखने को मिलता है। अनिद्रा नींद से संबंधित एक विकार है। अंग्रेजी में अनिद्रा को इंसोमनिया कहते हैं। इस स्थिति में व्यक्ति को रात में नींद नहीं आती है। अनिद्रा दो प्रकार के होते हैं। पहली अवस्था एक्यूट इंसोमनिया है। इसमें व्यक्ति को कुछ दिनों के लिए नींद नहीं आती है। वहीं, दूसरी अवस्था क्रॉनिक इंसोमनिया है। इस स्थिति में व्यक्ति को लंबे समय तक अनिद्रा की शिकायत रहती है। इस बीमारी से निजात पाने के लिए तनाव कम लें, रोजाना एक्सरसाइज करें, संतुलित आहार लें। साथ ही रात में सोने से पहले कैफीन युक्त चीजों का सेवन न करें। इसके अलावा, देर रात मोबाइल सर्फिंग से भी दूर रहें। इन नियमों का प्लान करने से अनिद्रा की समस्या में आराम मिलता है। वहीं, रोजाना रात में सोने से पहले दूध में अश्वगंधा मिलाकर सेवन करने से भी अनिद्रा की समस्या से निजात मिलता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

अश्वगंधा

भारत समेत दुनियभर के कई देशों में अश्वगंधा पाया जाता है। इसे अंग्रेजी में Withania somnifera कहा जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, कैरोटीन, विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तनाव, मोटापा समेत कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। साथ ही अनिद्रा के लिए अश्वगंध दवा समान है।

कैसे करें सेवन

अनिद्रा की समस्या से निजात पाने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच अश्वगंधा मिलाकर पिएं। इसके नियमित रूप से सेवन से अनिद्रा में बहुत जल्द आराम मिलता है। इससे तनाव दूर होता है। तनाव दूर रहने से रात को नींद अच्छी आती है। इसके लिए रोजाना अवश्गंधा दूध का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, इसकी तासीर गर्म होती है। सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।